उत्पादक तथा उपभोक्ता रूपों को स्पष्ट करो। Explain producer and consumer forms.
1Answer
पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक पौधे तथा जंतु हैं। इन जीवों को उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक के रूपों में वर्गीकृत किया गया है।
क) उत्पादक - उत्पादक वे जीव होते हैं जो खाद्य पदार्थ का उत्पादन करते हैं। इस वर्ग के अंतर्गत वे समस्त पौधे आते हैं जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है। ये पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा खाद्य पदार्थ उत्पन्न करते हैं।
ख) उपभोक्ता - जो खाद्य पदार्थ का उपभोग करते हैं उन्हें उपभोक्ता कहते हैं। इस वर्ग में सभी जंतु आते हैं। इस वर्ग के जीव अपना भोजन स्वयं ही नहीं बनाते बल्कि भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।
- answered 4 years ago
- Community wiki


Your Answer