जनसंख्या विस्फोट क्या है? समाज पर इससे क्या प्रभाव पड़ता है। What is population explosion?
Advertisement
जनसंख्या विस्फोट क्या है? समाज पर इससे क्या प्रभाव पड़ता है। What is population explosion?
Social Science
- asked 4 years ago
- B Butts
1Answer
हमारे देश में जनसँख्या वृद्धि एक जटिल समस्या बन चुकी है, जन संख्यां वृद्धि दर इतनी तेजी से बढ़ रही है कि देश में उपलब्ध संसाधन आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते तब इस स्थिति को ‘जनसंख्या स्फिोट’ कहा जाता है। जनसंख्या की तीव्र गति से वृद्धि हमारे आर्थिक विकास के सारे प्रयासों को विफल कर देती है।
जनसंख्या विस्फोट के प्रतिकुल प्रभाव :-
- हमारे देश में जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न प्रमुख समस्याएँ निरन्तर बढ़ती जा रही है। जिससे भूमि पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे भू-जोतों का आर्थिक विभाजन हुआ है। तथा कृषि उत्पादकता में कमी आयी है।
- जनसंख्या में तेजी से वृद्धि होने पर प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि धीमी हो जाती है।
- जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि होने पर देश में बच्चों तथा वृद्ध व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है। जो कार्यशील जनसंख्या पर आश्रित है। आश्रितों की संख्या बढ़ने पर देश में भार बढ़ रहा है।
- जन संख्या वृद्धि के कारण बेरोजगारी बढ़ी है।
- जन संख्या वृद्धि के कारण सरकार को आवाश शिक्षा जन कल्याण कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पर अधिक व्यय करना पड़ता है।
- answered 4 years ago
- Community wiki


Your Answer