• support@answerspoint.in

इस्पात का ऊष्मीय उपचार किस प्रकार किया जाता है? How is steel heat treated?

26
Advertisement

इस्पात का ऊष्मीय उपचार किस प्रकार किया जाता है? How is steel heat treated?

1Answer


0

इस्पात के उष्मीय उपचार के विभिन्न रूप निम्न है :-

कठोरीकरण :- इस्पात को   ताप पर गर्म करते है। यह रक्त तप्त हो जाता है। इस रक्त तप्त इस्पात को तुरन्त पानी अथवा तारपीन के तेल में ठण्डा किया जाता है। इस क्रिया से इस्पात अत्यंत कठोर एवं भंगुर हो जाता है। यह क्रिया कठोरीकरण कहलाती है।
पायनीकरण या पानी चढ़ाना :- इस्पात की चादर को 200-350() ताप तक भिन्न-2 समय तक गर्म करके धीरे-धीरे ठण्डा किया जाता है। यह किया कई बार दोहराई जाती है। इस क्रिया को पायनीकरण कहते है। इस क्रिया में इस्पात मजबूत, लचीला एवं उच्च प्रत्यास्थता वाला बन जाता है।
तापानुशीलन :- इस्पात को रक्त तप्त करके धीरे-धीरे ठण्डा होने दिया जाता है। इस क्रिया को तापानुशीतन कहते है। इस क्रिया में इस्पात मुलायम हो जाता है। तापानुशीतन क्रिया द्वारा मृदु इस्पात बनाया जाता है।

  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 26 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions