वस्तु के गुण बाजार के विस्तार को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? | How do the properties of a commodity affect the expansion of the market?
Advertisement
वस्तु के गुण बाजार के विस्तार को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? | How do the properties of a commodity affect the expansion of the market?
Economics
- asked 4 years ago
- B Butts
1Answer
वस्तु के गुण बाजार के विस्तार को निम्नलिखित रूप से प्रभावित करते हैं :-
- वस्तु की माँग :- जिन वस्तुओं की उपयोगिता अधिक होती है तथा जिनकी माँग ज्यादा होती है। उन वस्तुओं का बाजार भी विस्तृत होता है। जैसे- सोना-चाँदी का बाजार।
- वहनीयता :- जिन वस्तुओं का भार कम तथा मूल्य अधिक होता है उनका बाजार विस्तृत हेता है, क्योंकि इन वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से लाया ले जाया जा सकता है तथा इस प्रकार की वस्तुओं में परिवहन व्यय कम लगता है।
- टिकाऊपन :- जो वस्तुएँ टिकाऊ होती हैं, उनका बाजार विस्तृत होता है तथा जो वस्तुएँ शीघ्र नष्ट होने वाली होती हैं, उनका बाजार संकुचित होता है।
- स्थानापन्न वस्तुएँ :- जिन वस्तुओं की स्थानापन्न वस्तुएँ प्रचलित रहती हैं, उनका बाजार सीमित रहता है, किन्तु जिन वस्तुओं की स्थानापन्न वस्तुओं का अभाव रहता है, उनका बाजार विस्तृत हो जाता है।
- answered 4 years ago
- Community wiki


Your Answer