• support@answerspoint.in

वर्तमान काल (present tense) किसे कहते हैं? What is present tense?

23
Advertisement

वर्तमान काल (present tense) किसे कहते हैं? What is present tense?

1Answer


0

वर्तमान काल :- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में क्रिया का होना पाया जाये, उसे वर्तमान काल कहते हैं।

वर्तमान काल के 5 भेद हैं-

  1. सामान्य वर्तमान
  2. अपूर्ण वर्तमान
  3. संदिग्ध वर्तमान
  4. संभाव्य वर्तमान
  5. आज्ञार्थ वर्तमान

सामान्य वर्तमान: जब क्रिया के व्यापार के सामान्य रूप से वर्तमान समय में होना प्रकट हो, वहाँ सामान्य वर्तमान काल होता है। इसमें धातु (क्रिया) के साथ ‘ता है, ती है, ते हैं’ आदि आते हैं।
जैसे - अंकित पुस्तक पढ़ता है। गरिमा गाना गाती है

अपूर्ण वर्तमान: जब क्रिया के व्यापार के अपूर्ण होने अर्थात् क्रिया के चलते रहने का बोध होता है, वहाँ अपूर्ण वर्तमान काल होता है। इसमें धातु (क्रिया) के साथ ‘रहा है, रही है, रहे हैं’, आदि आते हैं।
जैसे- प्रशान्त खेल रहा है। सरोज गीत गा रही है।

संदिग्ध वर्तमान : जब क्रिया के वर्तमान काल में होने पर संदेह हो, वहाँ संदिग्ध् वर्तमान काल होता है। इसमें क्रिया के साथ ‘ता, ती, ते, के साथ ‘होगा, होगी, होंगे’, का भी प्रयोग होता है।
जैसे - अभय खेत में काम करता होगा। राम पत्र लिखता होगा।

संभाव्य वर्तमान : जिस क्रिया से वर्तमान काल की अपूर्ण क्रिया की संभावना या आशंका व्यक्त हो, वहाँ संभाव्य वर्तमान काल होता है।
जैसे - शायद आज पिताजी आते हों। मुझे डर है कि कहीं कोई हमारी बात सुनता न हो।

आज्ञार्थ वर्तमान : क्रिया के व्यापार के वर्तमान समय में ही चलाने की आज्ञा का बोध् कराने वाला रूप आज्ञार्थ वर्तमान काल कहलाता है।
जैसे - राधा तू नाच। आप भी पढ़िए।

  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 23 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions