संसाधन किसे कहते है? ये कितने प्रकार के होते है ? What is resource? How many types are these?
संसाधन किसे कहते है? ये कितने प्रकार के होते है ?
Physical Geography
- asked 3 years ago
- B Butts
1Answer
संसाधन एक ऐसी चीज होती है जिसका उपयोग कोई भी व्यक्ति अपनी लाभ के लिए करता है या ऐसी सभी वस्तुएं जिनका उपयोग मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करता है संसाधन कहलाता है। जैसे वायु, जल, भूमि इत्यादि।
संसाधन के प्रकार (Types of Resources)
संसाधनों को विभिन्न आधारों पर अलग-अलग रूप में वर्गीकृत किया गया है।
1. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन का वर्गीकरण
ये मात्र दो प्रकार के है :–
- जैव संसाधन
- अजैव संसाधन
2. समाप्यता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण
समाप्यता के आधार पर संसाधन को दो भागों में विभाजित किया गया है :–
- नवीनकरण योग्य
- अनवीनकरण योग्य संसाधन
3. स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण
स्वामित्व के आधार पर संसाधन को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है :-
- व्यक्तिगत संसाधन
- सामुदायिक संसाधन
- राष्ट्रीय संसाधन
- अंतरराष्ट्रीय संसाधन
4. विकास के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण
विकास के आधार पर संसाधनों को चार भाग में विभाजित किया गया है :-
- संभावी संसाधन
- विकसित संसाधन
- भंडार
- संचित कोष
- answered 3 years ago
- Community wiki


Your Answer