• support@answerspoint.in

पुरापाषाण काल व नवपाषाण काल में अंतर स्पस्ट कीजिए । differences between the Palaeolithic period and the Neolithic period

73
Advertisement

पुरापाषाण काल व नवपाषाण काल में अंतर स्पस्ट कीजिए ।  differences between the Palaeolithic period and the Neolithic period

1Answer


0

पुरापाषाण काल

  1. इस काल का मानव एक जगह स्थायी रूप से नहीं रहता था। समय-समय पर वह अपना आवास बदलता रहता था।
  2. इस काल का मानव पूर्णत: प्रकृतिजीवी था। वह कृषि से परिचित नहीं था। वह कंद- मूल, फल, फूल खाता था तथा जानवरों का मांस एवं मछलियों को खाता था।
  3. इस काल के मानव के औजार पत्थर के मोटे और भद्दे होते थे। हथियारों में कुल्हाड़ी, हस्तकुठार, गंडासा और भाला का प्रयोग होता था। ये सब औजार पत्थर के बने होते थे।
  4. इस काल में मानव का प्रमुख उद्यम आखेट था।
  5. इस काल का मानव धार्मिक भावना के ज्ञान से अपरिचित था। वह केवल दो चीजों से डरता था। (1) ऋतु, (2) जंगली जानवर। इस काल में शायद धार्मिक भावना का अभ्युदय नहीं हो पाया था।


नवपाषाण काल

  1. इस काल के मानव का जीवन स्थिर हो गया था। वे अब नदियों के किनारे छोटे-छोटे समूहों में मिट्टी-पाषाण निर्मित मकानों या घरों में निवास करने लगे थे।
  2. इस समय तक मानव मांस को पकाकर खाने लगा था। फल, कंद-मूल भी भोजन के अंग थे।  कृषिकार्य की खोज हो जाने से उत्पादन भोजन का प्रमुख आधार बन चुका था।
  3. इस काल के औजार कलात्मक, सुडौल, नुकीले तथा चमकीले होते थे। औजारों में मूठ का प्रयोग होने लगा था। कुल्हाड़ी, गंडासा के अतिरिक्त भाले, धनुष, बर्ची का भी निर्माण वे सीख गए। थे।
  4. पशुपालन, शिकार, कृषि एवं मिट्टी के बर्तन बनाना इस युग के प्रमुख व्यवसाय थे।
  5. धार्मिक भावना के रूप में अप्रत्यक्ष रूप से इस काल का मानव परंपरावादी या अंधविश्वासी हो गया था। अज्ञात शक्ति की कल्पना वह करने लगा था किन्तु प्रत्यक्ष रूप में देवी-देवताओं की मान्यता प्रचलित नहीं हो पाई थी। मानव धीरे धीरे चिंतन की ओर प्रवृत्त होने लगा था।
  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 73 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions