• support@answerspoint.in

सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म प्रसार हेतु क्या प्रयास किए ? | What efforts did Emperor Ashoka make to spread Buddhism?

23
Advertisement

सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म प्रसार हेतु क्या प्रयास किए ? | What efforts did Emperor Ashoka make to spread Buddhism?

 

1Answer


0

अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए निम्न कार्य किए :-

  1. तीर्थ यात्रा :- अशोक बौद्ध धर्म स्वीकार करने के पश्चात लगभग एक वर्ष तक निष्क्रिय रहा। इसके बाद उसने अनेक बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा की । ब्राह्मणों और श्रमणों को दान दिया तथा अनेक स्मारक बनवाये। उसने बिहार यात्रा और रथ यात्रा का परित्याग कर दिया और धर्म यात्रा प्रारंभ की।
  2. व्यक्तिगत आदर्श :- अशोक ने स्वयं अपने चरित्र को बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के अनुकल बनाया और स्वयं मांस खाना तथा शिकार करना बंद कर दिया इन आदर्शों का जनता पर अच्छा प्रभाव पड़ा।
  3. धर्म विजय :- अशोक ने हमेशा के लिए साम्राज्यवादी एवं विस्तारवादी नीति का परित्याग कर दिया। अतः उसने मनुष्य के हृदय पर विजय प्राप्त करने का संकल्प किया। भेरी घोष का स्थान धर्म घोष ने ले लिया।
  4. धर्म मंगल की व्यवस्था :- संपूर्ण प्राणी मात्र के कल्याण के लिए अनेक लोक हितकारी कार्य किये। सड़कों के दोनों और छायादार वृक्ष लगवाए. कुंओं और विश्राम गृहों का निर्माण करवाया तथा पशुओं और मनुष्यों की चिकित्सा के लिए चिकित्सालय खुलवाए। उसने संघ, मठ, बिहार बनवाये ।
  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 23 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions