• support@answerspoint.in

काल (Tense) किसे कहते हैं ? What is Tense

21
Advertisement

काल (Tense) किसे कहते हैं और इसके कितने भेद होते है?

1Answer


0

काल (Tense) - क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। अर्थात, क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य - व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो।

काल तीन प्रकार के होते हैं।
1. भूतकाल

2. वर्तमान काल

3. भविष्यत् काल

भूत काल - क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध होता है, उसे भूतकाल कहते है। या जिससे क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं।

वर्तमान काल - क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में क्रिया का होना पाया जाये, उसे वर्तमान काल कहते हैं।

भविष्यत काल - भविष्य में होनेवाली क्रिया को भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। या  क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यत काल कहते है।

 

  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 21 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions