• support@answerspoint.in

कर्मधारय समास किसे कहते हैं? What is Appositional Compound

28
Advertisement

कर्मधारय समास किसे कहते हैं?

1Answer


0

समास किसे कहते हैं? इनके कितने भेद है ? Samas kise kahate hain.

 

कर्मधारय समास

कर्मधारय समास में एक पद विशेषण होता है तो दूसरा पद विशेष्य। इसमें कहीं कहीं उपमेय उपमान का सम्बन्ध होता है तथा विग्रह करने पर ‘रूपी’ शब्द प्रयुक्त होता है :-
 

पुरुषोत्तम - पुरुष जो उत्तम
नीलकमल -नीला जो कमल
महापुरुष - महान् है जो पुरुष
घन-श्याम - घन जैसा श्याम
पीताम्बर - पीत है जो अम्बर
महर्षि - महान् है जो ऋषि
नराधम - अधम है जो नर
अधमरा - आधा है जो मरा
रक्ताम्बर - रक्त के रंग का (लाल) जो अम्बर
कुमति -  कुत्सित जो मति
कुपुत् - कुत्सित जो पुत्र
दुष्कर्म - दूषित है जो कर्म
चरम-सीमा - चरम है जो सीमा
लाल-मिर्च - लाल है जो मिर्च
कृष्ण-पक्ष - कृष्ण (काला) है जो पक्ष
मन्द-बुद्धि - मन्द जो बुद्धि
शुभागमन - शुभ है जो आगमन
नीलोत्पल - नीला है जो उत्पल
मृग नयन - मृग के समान नयन
चन्द्र मुख - चन्द्र जैसा मुख
राजर्षि - जो राजा भी है और ऋषि भी
नरसिंह -  जो नर भी है और सिंह भी
मुख-चन्द्र - मुख रूपी चन्द्रमा
वचनामृत - वचनरूपी अमृत
भव-सागर - भव रूपी सागर
चरण-कमल - चरण रूपी कमल
क्रोधाग्नि - क्रोध रूपी अग्नि
चरणारविन्द - चरण रूपी अरविन्द
विद्या-धन - विद्यारूपी धन

 

काल (Tense) किसे कहते हैं ? What is Tense

  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 4 years ago
  • viewed 28 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions